शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर न्यूज़

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में योगदान को किया गया याद

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में योगदान को किया गया याद
gorakhpur-news

गोरखपुर। महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं क्रांतिकारी समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, गोरखपुर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग, आदिवासी समाज के उत्थान तथा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई चेतना प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का योगदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक जागरण के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण