शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन वृक्षारोपण किया, 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान

वृक्षारोपण किया, 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान
gorakhpur-news

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  का जन्मदिन बुधवार को बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत तुलसीदास इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया तथा सामाजिक न्याय और जनसेवा के संदेश के साथ लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि अखिलेश यादव देश के नौजवानों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की उम्मीद एवं विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए के लोगों तथा आमजन के बीच जाकर मधुर संबंध स्थापित करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, कमलेश यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, बृजनाथ मौर्य, रूपावती बेलदार, मनोरंजन यादव, दयाशंकर निषाद, मिर्जा कदीर बेग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म