देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

चार स्कूलों और आंगनबाड़ी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण : चार पर कार्रवाई के निर्देश

देवरिया | 02-Jul-2026 01:26 PM | 548 |
देवरिया
चार पर कार्रवाई के निर्देश

चार स्कूलों और आंगनबाड़ी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, चार पर कार्रवाई के निर्देश
देवरिया: स्कूल चलो अभियान के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह भटनी विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापिका और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय देवघाट, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय बभनवली कला तथा प्राथमिक विद्यालय सकरापार का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सकरापार में उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक जानकारी परखी और शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और विद्यार्थियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने, ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने तथा नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को निपुण बनाने और जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बभनवली कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.