देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

व्यापारी कल्याण दिवस पर 10 उत्कृष्ट : करदाताओं का सम्मान

देवरिया | 29-Jun-2026 05:43 PM | 548 |
देवरिया
करदाताओं का सम्मान

व्यापारी कल्याण दिवस पर 10 उत्कृष्ट करदाताओं का सम्मान
देवरिया,। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर रविवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विधायक ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों द्वारा ईमानदारी से जमा किए गए कर से सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत सुविधाओं का विकास करती है। उन्होंने व्यापारियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक नेट एसजीएसटी जमा करने वाले जनपद के 10 उत्कृष्ट करदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गणेश ऑटो सेल्स, पूर्वांचल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, विराज कंस्ट्रक्शन, प्रिंस कंस्ट्रक्शन, देवराही सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्राइवेट लिमिटेड, काशीनाथ बर्नवाल एंड संस, अन्वी एंटरप्राइजेज, दुल्हन साड़ी कलेक्शन, ओम प्रकाश उपाध्याय ठेकेदार तथा मां वैष्णो ट्रेडर्स शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत सड़क दुर्घटना में दिवंगत व्यापारी राजू यादव की पत्नी संध्या यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी विधायक ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी हितों की सुरक्षा और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.