देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

थाना समाधान दिवस का आयोजन, 122 शिकायतों : में 23 का मौके पर निस्तारण

देवरिया | 25-Apr-2026 06:55 PM | 548 |
देवरिया
में 23 का मौके पर निस्तारण

देवरिया में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 122 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण
देवरिया, 25 अप्रैल 2026।
जनपद देवरिया के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाए।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसुनवाई को प्रभावी बनाना, पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना, संवेदनशीलता बढ़ाना तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना रहा। इस दौरान सभी थानों पर डेस्क सिस्टम के तहत हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की डेस्क लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना खुखुन्दू पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं।
इस अवसर पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.