रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना : बाइक सवार पेट्रोल डलवा रहा था
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सोनू नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात चोरों ने मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
🎙️ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव का बयान:
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
👉 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़