देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

एसपी ने खुखुंदू थाने का किया औचक निरीक्षण : लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

देवरिया | 08-Jul-2026 04:19 PM | 548 |
देवरिया
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

एसपी ने खुखुंदू थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बुधवार को खुखुंदू थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्य, अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए विवेचकों के कार्यों की समीक्षा की और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
एसपी ने थाने पर तैनात नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से भी संवाद किया। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने की सीख देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान उसके व्यवहार और कार्यशैली से होती है। सभी जवान अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।
उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा शासन की प्राथमिकता वाले अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुखुंदू राहुल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.