PHM NEWS

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला

प्रकाशित: 12 Jul 2026

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। गौरीबाजार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गौरीबाजार थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 289/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 61(2) व 87 के तहत वांछित आरोपी सलमान (19) पुत्र मुख्तार, निवासी पंडित मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को शनिवार को पुराने बस स्टैंड, गौरीबाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले पुलिस ने 10 जुलाई को अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव तथा हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया शामिल रहे।