PHM NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को

प्रकाशित: 30 Jun 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सलेमपुर (देवरिया)। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपित को सलेमपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून को कस्बा सलेमपुर निवासी एक युवती की तहरीर पर परसिया भगवती, थाना खुखुन्दू निवासी सौरभ गुप्ता उर्फ बबलू प्रधान (29) के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक दीपक पटेल और कांस्टेबल श्यामकुंवर यादव ने बालेपुर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे शिवम ट्रेडर्स के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।