शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: 50 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद मालिकों को सौंपे

मालिकों को सौंपे
deoria-news

देवरिया में सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: 50 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
देवरिया, 6 मई। जिले की सर्विलांस सेल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए लगातार प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोन को संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ई-मेल और संदिग्ध लिंक के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते हैं। नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप से दूर रहें।
उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है, जिस पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की गई।
बरामद मोबाइल का विवरण
बरामद मोबाइल फोन में रेडमी (34), सैमसंग (28), वीवो (51), रियलमी (52), ओप्पो (24), टेक्नो (9), इनफिनिक्स (17), मोटरोला (5), वनप्लस (10), पोको (18), नथिंग (1) और आईक्यू (2) शामिल हैं।
टीम का योगदान
इस सफलता में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक सादिक परवेज सहित उनकी टीम के सदस्य सम्मी कुमार, विमलेश सिंह, सुधीर कुमार मिश्र, सुमंत यादव और विन्देश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और गुमशुदा मोबाइल मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज