लोटस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
भटनी। नगर के 115 नंबर गेट बाईपास रोड स्थित लोटस पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया।
लोटस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना : स्वतंत्रता दिवस

Yugesh Tiwari
S/O: Shri Nand Tiwari Hatwa Tiwari Tola, Ward No. 5 Babhanj, Deoria Uttar Pradesh – 274701 Aadhaar Number: 6130 1355 5897










