देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

चकरा गोसाई में पंचायत भवन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने : पंचायत भवन सरकारी संपत्ति से जुड़ा विवाद

देवरिया | 24-Feb-2026 05:15 PM | 548 |
देवरिया
पंचायत भवन सरकारी संपत्ति से जुड़ा विवाद

देवरिया वीरो युगेश तिवारी देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकरा गोसाई पंचायत भवन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दरोगा से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल भागलपुर। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरा गोसाईं गांव में पंचायत भवन सरकारी संपत्ति से जुड़ा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर पंचायत भवन की दीवार तोड़कर ईंट चोरी और विरोध करने पर प्रधान प्रतिनिधि पर हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस चौकी प्रभारी पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

प्रधान प्रतिनिधि गणेश गिरि की तहरीर पर 22 फरवरी 2026 को पंचायत भवन की दीवार तोड़कर ईंट चोरी करने, विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने छह नामजद तथा पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर,दीनानाथ तिवारी ने चकरा गोसाईं पुलिस चौकी प्रभारी पर घर में घुसकर तांक-झांक, अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई, जिसका वीडियो वायरल बताया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विवाद जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर शुरू हुआ था।
पुलिस का पक्ष:
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी भी पक्ष की ओर से कानून-विरुद्ध कृत्य की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जारी है।
फिलहाल प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.