देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव : जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय — सीडीओ

देवरिया | 01-Apr-2026 06:21 PM | 548 |
देवरिया
जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय — सीडीओ


देवरिया, 1 अप्रैल 2026। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि ‘दस्तक अभियान’ 11 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, नर्सिंग छात्राओं, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
सीडीओ ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है, बशर्ते लोग साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोग मच्छरों के काटने से फैलते हैं, इसलिए जलभराव रोकना और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की सफाई, तालाबों और पोखरों के आसपास झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।
सीडीओ ने यह भी कहा कि सभी ग्राम पंचायतों, राजस्व गांवों, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कचरा निस्तारण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और जलभराव रोकने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल के रूप में कार्य कर रहा है, जबकि कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. एस.के. सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र, डीटीओ डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सी.पी. मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद में इस अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाकर संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.