देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया में 29 मार्च से 151 कुंडीय श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ : 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह

देवरिया | 08-Mar-2026 01:45 PM | 548 |
देवरिया
51 कन्याओं का सामूहिक विवाह

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी देवरिया में 29 मार्च से 151 कुंडीय श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ, 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह
देवरिया। अन्नपूर्णा पीसीएम फाउंडेशन के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से डीह बाबा स्थान, जमसड़ा (लार), जनपद देवरिया में 29 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार इस दौरान 151 कुंडीय महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु यजमान बनकर यज्ञ-पूजन एवं हवन में भाग ले सकेंगे। साथ ही 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा और नवदंपत्तियों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
महायज्ञ की विशेषता यह होगी कि आयोजन स्थल पर 201 शिवलिंगों की स्थापना, 100 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां, सभी 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों तथा चारों धामों के प्रतीक मंदिरों के दर्शन श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर कराए जाएंगे।
धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी एवं श्री अनिरुद्धाचार्य जी के प्रवचन तथा पंडित गौरांगी गौरी जी द्वारा रामकथा का आयोजन होगा। इसके अलावा वृंदावन के कलाकारों द्वारा कृष्णलीला, टीवी कलाकारों द्वारा रामलीला और भोजपुरी कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन लेजर शो, साउंड मोशन मूर्ति प्रदर्शन, 11 किलोमीटर की भव्य शिव बारात, रक्तदान शिविर तथा विशाल मेला परिसर का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
संपर्क : 7052847484, 9794677646

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.