देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर चार प्रभारी चिकित्सा : अधिकारियों को नोटिस

देवरिया | 02-Jul-2026 02:18 PM | 548 |
देवरिया
अधिकारियों को नोटिस

आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर चार प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस
देवरिया,। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण आख्या प्रस्तुत करने के मामले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा के दौरान शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण में कमी पाए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तरकुलवा, भटनी, भाटपाररानी और बैतालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा में पाया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तरकुलवा ने आयुष्मान कार्ड जारी करने से संबंधित शिकायत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भटनी ने अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति तथा कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई से जुड़े दो मामलों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाटपाररानी ने भ्रष्टाचार एवं अनियमितता संबंधी शिकायत तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बैतालपुर ने कोविड अवधि में तैनात कर्मचारी के समायोजन संबंधी प्रकरण में त्रुटिपूर्ण आख्या प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.