देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने : हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

देवरिया | 02-May-2026 01:52 PM | 548 |
देवरिया
हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित
देवरिया, 02 मई 2026।
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक चिन्हित मामलों को लोक अदालत में संदर्भित करें और उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगन्नाथ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही आमजन को जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी विभागों से एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया गया कि 09 मई 2026, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सेवा संबंधी वेतन-भत्ते, सिविल, श्रम एवं अन्य लघु आपराधिक मामलों सहित प्री-लिटिगेशन वादों का व्यापक स्तर पर निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.