देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

रमजान और होली को लेकर बघौचघाट थाने में बैठक : थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाने की कीयाअपील

देवरिया | 19-Feb-2026 04:31 PM | 548 |
देवरिया
थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाने की कीयाअपील

बघौचघाट,देवरिया। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को रमजान और होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों प्रमुख त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए शासन की गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही नियमित गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। वहीं उपस्थित लोगों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद यादव, हेड मोहर्रिर दयानंद उपाध्याय, मुंशी रजनीकांत राय, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार शुक्ला सहित दयाशंकर शास्त्री, जुगुल किशोर तिवारी, हाजी हसन, बैद्यनाथ शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता और मौलाना बदरुद्दीन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.