देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

रामरेखा राय इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस : विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति

देवरिया | 16-Aug-2026 04:25 PM | 548 |
देवरिया
विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति

रामरेखा राय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
भटनी/महुँराव। रामरेखा राय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थान में आयोजित समारोह में सुधांशु राय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।
ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। सुधांशु राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और शिक्षा के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होना जरूरी है।
कार्यक्रम में एमडी सुधांशु राय, डॉ. मनिंदर राय, भाजपा नेता मुन्ना राय, अभय राय गुजराल सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना संकल्प दोहराया।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.