शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

पैमाइश के दौरान अधिवक्ता की मौत SDM पर आरोप; ग्रामीणों का उबाल

SDM पर आरोप; ग्रामीणों का उबाल
deoria-news

देवरिया में पैमाइश के दौरान अधिवक्ता की मौत, SDM पर आरोप; ग्रामीणों का उबाल
देवरिया (बरहज)। जनपद के बरहज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव में जमीन की पैमाइश (चकनाली) के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मौके पर मौजूद एक अधिवक्ता की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, SDM विपिन कुमार द्विवेदी राजस्व टीम के साथ लक्ष्मीपुर गांव में जमीन की पैमाइश का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद अधिवक्ता बृजेश सिंह को कथित रूप से SDM की फटकार का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फटकार से आहत होकर अधिवक्ता अचानक जमीन पर गिर पड़े। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने SDM कोर्ट के सामने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और SDM के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच बरहज विधायक भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की।
प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के लिए प्रशासनिक रवैया जिम्मेदार है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज