देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार : पैर में लगी गोली

देवरिया | 07-Aug-2026 09:35 AM | 548 |
देवरिया
पैर में लगी गोली

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
देवरिया,। जिले के लार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी अजहर अंसारी निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस ने चनुकी मोड़ पर उसकी घेराबंदी की, लेकिन वह बाइक से भाग निकला।
सूचना मिलने पर लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में लार थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से गोवंश तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.