देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। : पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

देवरिया | 06-Mar-2026 03:48 PM | 548 |
देवरिया
पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

 देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी जनपद देवरिया के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को भी सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.