देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया | 09-Jul-2026 11:14 AM | 548 |
देवरिया
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
देवरिया,। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर और निर्माणाधीन जनपद साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित संस्था और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास, संग्रहालय भवन, वाचनालय, शौचालय ब्लॉक और चारदीवारी के कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्माण में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जनपद साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 3.53 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे इस भवन के निर्माण में भी गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया, कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, तकनीकी टीम के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.