देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

निरीक्षण में बोतलबंद पानी की तीन इकाइयों में अनियमितताएं : एक का उत्पादन बंद

देवरिया | 03-Jul-2026 08:42 AM | 548 |
देवरिया
एक का उत्पादन बंद

निरीक्षण में बोतलबंद पानी की तीन इकाइयों में अनियमितताएं, एक का उत्पादन बंद
देवरिया,। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले की तीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (बोतलबंद पेयजल) निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एक इकाई का उत्पादन बंद करा दिया गया, दूसरी को सुधार नोटिस जारी किया गया, जबकि तीसरे प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा किया गया।
भाटपाररानी के भठवा तिवारी स्थित IFFSO Beverages Pvt. Ltd. में निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां मिलने पर विभाग ने सुधार नोटिस जारी किया। वहीं, लार स्थित Everbest Foods & Beverages निरीक्षण के समय बंद मिला। टीम ने प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर निर्देश दिया कि इकाई दोबारा शुरू करने से पहले विभाग को सूचित कर आवश्यक अनुमति प्राप्त की जाए।
उसरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित Deoria Beverages Pvt. Ltd. में निरीक्षण के दौरान बोतलबंद पेयजल निर्माण से जुड़े आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। इस पर आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होने तक इकाई में पेयजल उत्पादन कार्य बंद करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों से पूर्व में अंतरजनपदीय टीमों द्वारा खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.