देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

मेहरौना आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे डीएम : नए सत्र से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

देवरिया | 01-Jul-2026 09:22 AM | 548 |
देवरिया
नए सत्र से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मेहरौना आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे डीएम, नए सत्र से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
देवरिया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, पाठ्य-पुस्तकों, स्टेशनरी, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध स्टाफ की जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत सात संविदा शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि एक फार्मासिस्ट और एक लिपिक नियमित कर्मचारी के रूप में तैनात हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन, आवश्यक संसाधन और सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार चौधरी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.