देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

मोबाइल दुकानदार को बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर – गोरखपुर रेफर : मोबाइल दुकानदार को बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर – गोरखपुर रेफर

देवरिया | 13-Nov-2025 08:40 AM | 345 |
देवरिया
मोबाइल दुकानदार को बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर – गोरखपुर रेफर

मोबाइल दुकानदार को बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर – गोरखपुर रेफर
#देवरिया। शहर के चटनी गढ़ही इलाके में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल दुकानदार को गोली मार दी। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। घायल दुकानदार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल चौरसिया (30 वर्ष) निवासी देवरिया खास, चटनी गढ़ही के पास मोबाइल की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम भी वे दुकान पर ग्राहकों के मोबाइल की मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और अपने मोबाइल की मरम्मत कराई। राहुल ने जब मरम्मत का पैसा मांगा तो युवक ने पहले कुछ देर बहस की और अचानक तमंचा निकालकर राहुल पर गोली चला दी।

गोली राहुल के पेट में लगने की सूचना है। गोली लगते ही राहुल जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही देवरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.