खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे : इलाके को झकझोर कर रख दिया
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के बाहर स्थित पुराने ईंट-भट्ठे के पास पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर 18 वर्षीय आकाश कुशवाहा ने आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह हाल ही में होली के अवसर पर बिहार से अपने मामा के घर से गांव आया था। घर में जहां त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़