देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सेवा संकल्प शिविर में एक छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाओं की सुविधाएं : कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ, सदर विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राईसाइकिल

देवरिया | 30-Sep-2026 06:24 PM | 548 |
देवरिया
कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ, सदर विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राईसाइकिल

सेवा संकल्प शिविर में एक छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ, सदर विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राईसाइकिल
देवरिया, । विकासखंड बैतालपुर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुविभागीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिविर का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन भी प्राप्त किए।
शिविर में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, उद्योग, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, चिकित्सा, खाद्य एवं रसद तथा राजस्व विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहीं। कृषि विभाग में 50 से अधिक लाभार्थियों के आवेदन दर्ज किए गए। मत्स्य विभाग ने 62 मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण किया, जबकि पशुपालन विभाग को 75 पंजीकरण प्राप्त हुए।
खाद्य एवं रसद विभाग में 10 आवेदन आए, जिनमें दो पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड मौके पर ही जारी किए गए। चिकित्सा विभाग के स्टॉल पर 173 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण के लिए पंजीकरण हुआ। वहीं राजस्व विभाग में जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल रही हैं। शिविर में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, उद्यमी, लाभार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.