देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंची रमावती देवी की जिंदगी : पीएम आवास योजना बनी सहारा

देवरिया | 20-Aug-2026 04:51 PM | 548 |
देवरिया
पीएम आवास योजना बनी सहारा

कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंची रमावती देवी की जिंदगी, पीएम आवास योजना बनी सहारा
देवरिया, 20 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने विकासखंड गौरीबाजार की ग्राम पंचायत बखरा निवासी रमावती देवी के परिवार की जिंदगी बदल दी है। वर्ष 2022-23 में योजना की लाभार्थी बनी रमावती देवी को पक्का मकान मिलने के साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला।
रमावती देवी ने बताया कि आवास योजना का लाभ मिलने से पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रात में बच्चों के साथ सोना भी मुश्किल हो जाता था। पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और सीमित आमदनी में परिवार का भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने के बाद रमावती देवी के परिवार को पक्के घर की उम्मीद जगी। योजना का लाभ मिलने के बाद आज उनका परिवार अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून से जीवन बिता रहा है। आवास के साथ परिवार को एलपीजी कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, पेयजल सुविधा, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और व्यक्तिगत शौचालय जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिला है।
रमावती देवी ने बताया कि पक्का घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बेहतर माहौल मिला है। उनके बच्चे पास के सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे हैं। आवास मिलने के बाद परिवार में खुशी के साथ सुरक्षा का भाव भी बढ़ा है और जीवन पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है।
रमावती देवी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ ने उनके परिवार को नई उम्मीद और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.