देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी देवरिया जिला अधिकारी दिव्या मित्तल के द्वारा बड़ी कार्रवाई : बीएसए शालिनि श्रीवास्तव को किया निलंबित

देवरिया | 27-Feb-2026 04:04 PM | 548 |
देवरिया
बीएसए शालिनि श्रीवास्तव को किया निलंबित

देवरिया में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित
देवरिया, 27 फरवरी। देवरिया जनपद के कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की संस्तुति पर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई 23-02-2026 को शासन को भेजी गई जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर की गई।
उत्तर प्रदेश शासन, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि
माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिथिलता बरती गई।
लगभग एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध पाए गए।
इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया।
उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-4 के तहत निलंबन तथा नियम-7 के अंतर्गत विभागीय जांच संस्थित की गई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
निलंबन अवधि की व्यवस्था
निलंबन अवधि में शालिनी श्रीवास्तव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
उनका संबद्धीकरण शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से किया गया है।
अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया के रिक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक:
प्राचार्य, डायट (देवरिया) को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ बीएसए, देवरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना गुलहरिया में नामजद मुकदमा दर्ज है।
जिलाधिकारी द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति की आख्या के आधार पर एक आरोपित पटल सहायक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.