देवरिया जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय
देवरिया जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी ने विकास खंड भटनी के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय देवघाट, सकरापार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति, स्वच्छता, मिड-डे मील तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके शैक्षणिक स्तर का भी आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को विद्यालय की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।