देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं : जरूरतमंद को दिलाया अंत्योदय कार्ड का लाभ

देवरिया | 29-Jun-2026 03:06 PM | 548 |
देवरिया
जरूरतमंद को दिलाया अंत्योदय कार्ड का लाभ

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, जरूरतमंद को दिलाया अंत्योदय कार्ड का लाभ
पारिवारिक विवाद के मामले में मौके पर कार्रवाई के निर्देश, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण की हिदायत
Writing
देवरिया, 29 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियों का प्रेषण एवं पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। उन्होंने इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सचेत भी किया।
तहसील सलेमपुर के ग्राम मठिया इंदौली निवासी संदीप कुमार ने पिता की बीमारी और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर उनका अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम गोबराई निवासी पुष्पा देवी ने परिजनों द्वारा घर में नहीं रहने देने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में बैठकर जनसमस्याओं की सुनवाई करें और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर जनशिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.