देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार : दो तमंचे व कारतूस बरामद

देवरिया | 08-Jul-2026 04:08 PM | 548 |
देवरिया
दो तमंचे व कारतूस बरामद

देवरिया में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
देवरिया। लार थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में लार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमसड़ा गांव के पास एक नवनिर्मित मकान से शौर्य यादव (19), निवासी मठ अमौना थाना लार, शिवम यादव (22), निवासी भागलपुर थाना मईल तथा अमित यादव (19), निवासी आदर्शनगर पिंडी थाना लार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान शौर्य यादव के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी मिला। वहीं शिवम यादव के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आपसी रंजिश और विरोध के चलते उन्होंने योजना बनाकर प्रकाश यादव को गोली मारी थी। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को ऑलमाइटी मेमोरियल स्कूल, पिंडी के पास प्रकाश यादव को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में लार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अवैध असलहों की बरामदगी के आधार पर शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.