मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
देवरिया न्यूज़

हज यात्रा के लिए रवाना हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से लादकर दी विदाई

क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से लादकर दी विदाई
deoria-news

हज यात्रा के लिए रवाना हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम

क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से लादकर दी विदाई

सलेमपुर,देवरिया।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके रवाना होने पर क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर हज यात्रा के लिए विदाई दी।
इस अवसर पर लोगों ने बदरे आलम को हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए उनकी सकुशल यात्रा और इबादत की स्वीकार्यता के लिए दुआ की। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हज इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है और पवित्र स्थलों की यात्रा का अवसर मिलना परम् सौभाग्य की बात है। हज यात्री अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव 
बदरे आलम ने विदाई के दौरान सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने देश,प्रदेश,क्षेत्र, परिवार और सभी शुभचिंतकों के लिए अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि हज यात्रा उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण अवसर है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि इस यात्रा का सौभाग्य बड़े पुण्य के बाद ही मिलता है।
इस दौरान डॉ याहिया अंजुम, प्रेमलाल भारती, खूबलाल, जाकिर हुसैन, मकसूद अहमद,कृष्णमुरारी, यूसुफ खान,सोबरा खातून, ताहिरा, रामअधार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और फूल-मालाओं से स्वागत कर हज यात्रा के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार