मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
देवरिया न्यूज़

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की पैनी नजर

पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की पैनी नजर
deoria-news

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की पैनी नजर
देवरिया, 20 अगस्त। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में गुरुवार सुबह जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की।
सुबह के समय पुलिस टीमों ने पार्कों और प्रमुख मार्गों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बुजुर्गों से किया आत्मीय संवाद
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने बुजुर्गों को हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
पुलिस ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों के साथ प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई, जबकि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
बालिकाओं को हेल्पलाइन की दी जानकारी
महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली छात्राओं से संवाद किया। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा समेत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस के मुताबिक “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है। इसके जरिए पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाने, नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार