गौरीबाजार प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा
गौरीबाजार रामपुर देवरिया चौराहे पर प्रशासन की हनक में लगाए गए बेरिकेड से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवगांव वन विभाग के पास सकरा मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी और अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के चलते यह क्षेत्र लगातार दुर्घटना संभावित बना हुआ है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बेरिकेड को हटाया जाए या यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन सुरक्षित रह सके।










