देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

गर्भवतियों को मिलेगी बेहतर प्रसव सुविधा: सीएमओ : पीएचसी सहबाजपुर में प्रसव केंद्र का हुआ शुभारंभ

देवरिया | 06-Mar-2026 05:09 PM | 548 |
देवरिया
पीएचसी सहबाजपुर में प्रसव केंद्र का हुआ शुभारंभ

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी गर्भवतियों को मिलेगी बेहतर प्रसव सुविधा: सीएमओ
पीएचसी सहबाजपुर में प्रसव केंद्र का हुआ शुभारंभ
देवरिया, 6 मार्च 2026।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक के सहबाजपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव केंद्र (डिलीवरी प्वाइंट) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस पहल से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब नजदीक ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि सहबाजपुर, रुस्तमपुर सहित आसपास के गांवों की महिलाओं को प्रसव के लिए पहले पीएचसी रामपुर कारखाना या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब गांव के नजदीक ही प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी।
उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इस केंद्र तक लाएं, ताकि यहीं सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रसव केंद्र पर नवजात और शिशु से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं भी नियमित रूप से प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा परिवार नियोजन के साधन और महिला नसबंदी की सुविधा भी उपलब्ध है।
स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रवि मद्देशिया, स्टाफ नर्स अनुराधा, एएनएम पूजा, फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव और चौकीदार गुड्डू की तैनाती की गई है, जो यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय, एमओआईसी डॉ. विनीत, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, ग्राम प्रधान यशोदा देवी, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव सहित आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.