PHM NEWS

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में

प्रकाशित: 28 Jun 2026

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 409/2026 में वांछित नीरज कुमार यादव उर्फ बीरबल निवासी थाना लार क्षेत्र को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई स्कूल सोंदा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की निगरानी में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक, उपनिरीक्षक मनीष सिंह, कांस्टेबल आदित्य पटेल एवं कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।