देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका : बढ़या हरदो गांव के पास सड़क किनारे मिले शव,

देवरिया | 21-Oct-2026 11:41 AM | 548 |
देवरिया
बढ़या हरदो गांव के पास सड़क किनारे मिले शव,

दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बढ़या हरदो गांव के पास सड़क किनारे मिले शव,

मईल (देवरिया)। मईल थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के समीप दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना मईल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के बगल में दो व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों की जांच की। इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव तथा विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव, निवासी थाना मईल क्षेत्र, के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया।
हत्या की आशंका, तीन टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों व्यक्तियों की हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक ही स्थान पर दो युवकों के शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.