शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

दो साल बाद मिला गुमशुदा मासूम, एएचटी पुलिस टीम ने सुरक्षित किया बरामद

एएचटी पुलिस टीम ने सुरक्षित किया बरामद
deoria-news

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी  दो साल बाद मिला गुमशुदा मासूम, एएचटी पुलिस टीम ने सुरक्षित किया बरामद
देवरिया। जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो वर्षों से लापता छह वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में एएचटी थाना देवरिया की टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 553/2024 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित गुमशुदा बालक फैजान अंसारी को खोज निकाला।
पुलिस के अनुसार फैजान अंसारी पुत्र समीर अंसारी, निवासी मकान संख्या 81, अहमद नगर वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली देवरिया, लगभग दो वर्ष से लापता था। एएचटी थाना पुलिस टीम ने रविवार 8 मार्च 2026 को ग्राम तिवई, थाना सुरौली क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक औरंगजेब खान, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह तथा महिला आरक्षी अर्चना कुशवाहा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज