देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

डीएम-एसपी ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस की : तैयारियों का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया | 26-Jun-2026 09:44 PM | 548 |
देवरिया
तैयारियों का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

डीएम-एसपी ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस की तैयारियों का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
देवरिया, 26 जून। जिले में मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार को मझौलीराज पहुंचकर ताजिया जुलूस की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ताजियादारों और धर्मगुरुओं से संवाद कर परंपराओं के अनुरूप पर्व मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिलाया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.