देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

डीएम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की : निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

देवरिया | 03-Jul-2026 07:15 PM | 548 |
देवरिया
निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

डीएम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
देवरिया, 3 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात के दौरान भी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
बैठक में राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास और तमकुहीराज-मझौली राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने राम-जानकी मार्ग में 58 प्रतिशत, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग में 37.87 प्रतिशत, सलेमपुर बाईपास में 33 प्रतिशत तथा तमकुहीराज-मझौली मार्ग में 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली। देवरिया बाईपास की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के किसानों का अंश निर्धारण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.