देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

डीएम के निर्देश पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी : चार दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया | 07-Aug-2026 07:22 PM | 548 |
देवरिया
चार दवाओं के नमूने जांच को भेजे

डीएम के निर्देश पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, चार दवाओं के नमूने जांच को भेजे
देवरिया,। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि विभाग ने गुरुवार को लार और भाटपाररानी क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर औषधियों की गुणवत्ता एवं नियमों के अनुपालन की जांच की। कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।
औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने ओम मेडिकल एजेंसी (लार थाना के निकट), शर्मा मेडिकल हॉल (फफेलिया मोड़, छपिया, भाटपाररानी) और दानिश मेडिकल स्टोर (चनुकी मोड़, लार) का निरीक्षण किया। ओम मेडिकल एजेंसी से दो तथा शर्मा मेडिकल हॉल से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए।
निरीक्षण के दौरान ओम मेडिकल एजेंसी में कम तापमान पर रखी जाने वाली दवाओं के लिए फ्रिज नहीं मिला। वहीं पशु औषधियों का पृथक भंडारण भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। संचालक को आठ दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
शर्मा मेडिकल हॉल और दानिश मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों को बिक्री बिल जारी नहीं किया जा रहा था। दानिश मेडिकल स्टोर पर शेड्यूल-एच1 श्रेणी की दवाओं के विक्रय संबंधी रजिस्टर भी नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.