शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

डीएम दिव्या मित्तल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना तहसील दिवस पर बढ़ाया मदद का हाथ राहत सामग्री वितरण से परिवार को मिला संबल

तहसील दिवस पर बढ़ाया मदद का हाथ राहत सामग्री वितरण से परिवार को मिला संबल
deoria-news

 

देवरिया सलेमपुर। लार ब्लॉक के रावतपार अमेठिया निवासी बबलू प्रसाद के पुत्र विनय उर्फ कल्लू की बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में था। शनिवार को सलेमपुर तहसील दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा राहत सामग्री आटा, चावल, बाल्टी, किचन सेट, साडी, चादर, साबुन, पेस्ट, बरस, तेल, सोलर लैम्प व मच्छरदानी प्रदान की। वही रोटरी क्लब ने कंबल भेंट कर अपना सहयोग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानवीय सेवा के सिद्धांत पर कार्य करते हुए जिले में विभिन्न सामाजिक और राहत कार्य संचालित कर रही है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक संबल की भी आवश्यकता होती है। ऐसे समय में समाज और प्रशासन की संवेदनशीलता ही पीड़ितों को सहारा देती है। प्रशासन व रेड क्रॉस की इस पहल से शोकाकुल परिवार को कुछ राहत मिली और क्षेत्र में मानवीय संवेदना का संदेश भी गया। मौके पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता, दीनदयाल यादव, मुन्ना यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज