देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस : आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

देवरिया | 15-Apr-2026 05:33 PM | 548 |
देवरिया
आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
देवरिया, 15 अप्रैल।
विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
उप कृषि निदेशक ने पिछली बैठक में उठाई गई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी और किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। उन्होंने गेहूं कटाई के दौरान फसल अवशेष न जलाने का आग्रह करते हुए बताया कि जनपद में खाद और बीज की कोई कमी नहीं है तथा खरीफ सीजन के लिए बीज वितरण जल्द शुरू किया जाएगा।
बैठक के दौरान किसानों ने मंडी में बैठने और सब्जी बिक्री के लिए स्थान निर्धारित करने, खरीद केंद्रों पर बोरे की कमी, मलकौली में खरीद केंद्र की व्यवस्था तथा गेहूं को पतला बताकर की जा रही कटौती जैसे मुद्दे उठाए। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और मलकौली में केंद्र संचालित होने की जानकारी दी। साथ ही विद्युत विभाग की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग भी किसानों ने रखी।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अब तक 8.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष भुगतान की प्रक्रिया जारी है। वहीं फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 में 1621 किसानों को लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान प्रस्तावित है।
पशुपालन विभाग ने नंद बाबा मिशन, नंदिनी योजना और भेड़-बकरी पालन योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। साथ ही मई-जून में नई योजनाएं आने की संभावना जताई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं को शासन स्तर तक भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई खरीद केंद्र गेहूं को पतला बताकर अस्वीकार करता है तो उसका कारण लिखित में लिया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने को कहा।
उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के लिए तीसरी फसल अपनाने और घर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.