शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी निगरानी घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई
deoria-news-yugesh-tiwari

ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई
देवरिया, 12 मार्च।
जनपद देवरिया में पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन जनपद में ईंधन एवं गैस की नियमित आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है तथा घरेलू गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उपजिलाधिकारी देवरिया अवधेश निगम के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान कुल सात प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से छह प्रतिष्ठानों पर कार्य नियमानुसार पाया गया। वहीं एक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्य में किया जाता हुआ पाया गया। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जनपद में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ दुरुपयोग की रोकथाम के लिए समय-समय पर जांच अभियान भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग नंबर के माध्यम से करें और बुकिंग के बाद प्राप्त डीएसी नंबर को सुरक्षित रखें। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना सिलेंडर प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं कि ईंधन एवं गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि जनपद में वर्तमान में आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज