देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

घरेलू गैस सिलेंडर से हो रही थी गाड़ियों के पार्ट्स की कटिंग : छापेमारी में तीन सिलेंडर बरामद

देवरिया | 16-Mar-2026 07:33 PM | 548 |
देवरिया
छापेमारी में तीन सिलेंडर बरामद

 देवरिया–रुद्रपुर मार्ग स्थित अनुश्री उत्सव स्थल के पास शनिवार तड़के प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग का मामला पकड़ लिया। टीम ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडर, पाइप व कटिंग नोजल बरामद किए।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक सन्नी देवल, गौरव शुक्ला व अन्य अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि अछेबर पुत्र स्व. रामवृक्ष प्रसाद पुराने वाहनों के पार्ट्स की कटिंग के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहा था।
छापेमारी के दौरान मौके से इंडेन कंपनी के दो और एक अतिरिक्त घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें गैस भरी हुई थी। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति से सिलेंडरों के कागजात मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध है।
बरामद सिलेंडरों को सुरक्षित रखते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के अनुमोदन के बाद अछेबर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना देवरिया को पत्र भेजा गया है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.