शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 गोवंशीय पशु बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

9 गोवंशीय पशु बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
deoria-news


देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 9 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना बनकटा पुलिस टीम ने ग्राम धरहनिया स्थित एक मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP 52BT 3660 को पकड़ा, जिसमें गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव निवासी परान छपरा, नदावर घाट थाना सलेमपुर तथा दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा निवासी भगड़ा भवानी, मझौलीराज थाना सलेमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमा संख्या 72/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। बरामद पिकअप वाहन और पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, कांस्टेबल चन्द्रशेखर कुमार और कांस्टेबल राकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए जनपद में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज