देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 चोरी की बाइक : मोबाइल व नकदी के साथ 4 शातिर गिरफ्तार

देवरिया | 25-Mar-2026 04:28 PM | 548 |
देवरिया
मोबाइल व नकदी के साथ 4 शातिर गिरफ्तार


देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल फोन और 4230 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सुरौली थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुर्ना नाला उसरा बाजार के पास से चार अभियुक्तों—विवेक यादव, दिवाकर गुप्ता, आनंद निषाद और मनीष यादव—को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक आनंद निषाद की दुकान से बरामद की गई। इसके अलावा पांच चोरी के मोबाइल फोन और नकदी भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से विवेक यादव और आनंद निषाद का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में थाना सुरौली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस सफलता पर अधिकारियों ने सराहना व्यक्त की है।
बरामदगी का विवरण:
5 चोरी की मोटरसाइकिलें (फर्जी नंबर प्लेट सहित)
5 मोबाइल फोन
4230 रुपये नकद
गिरफ्तार अभियुक्त:
विवेक यादव (नकटापार, सुरौली)
दिवाकर गुप्ता (जोकहा खास, सुरौली)
आनंद निषाद (तिवई खास, सुरौली)
मनीष यादव (जाफराबाद, रुद्रपुर)
पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.