शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है

प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है
deoria-news

देवरिया। पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) श्रीमती शैलजा मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान कही।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण में सचिव ने केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती मिश्रा ने केंद्र पर उपस्थित पीड़ित महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस दौरान केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि फ्रंट और साइड कैमरे क्रियाशील नहीं हैं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
सचिव ने केंद्र प्रबंधक नीतु भारती को तत्काल खामियों को दूर करने के निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज