देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सेवा और संकल्प’ का संगम: 1631लाभार्थियों : को 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित

देवरिया | 06-Apr-2026 06:47 PM | 548 |
देवरिया
को 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित

‘सेवा और संकल्प’ का संगम: 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित
देवरिया, 06 अप्रैल। आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एक भव्य सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1591 दिव्यांगजन एवं 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल (192), ट्राइसाइकिल (533), व्हीलचेयर (275), हियरिंग एड (514), वॉकिंग स्टिक (354), स्मार्ट केन (109) तथा टीएलएम किट (56) प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है, जहां दिव्यांगजनों को दया नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि ऐसे सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ेंगे।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई थी। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों के माध्यम से लाया गया, जहां उनके लिए पेयजल, भोजन और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। उपकरण प्राप्त कर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.